Mahindra XUV 700: आप सभी के जानकारी के लिए हम बता देना चाहते है की महिंद्रा XUV 700 भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 7 सीटर SUV में से एक है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है. जिसमें इस SUV को खरीदने पर ₹70,000 तक का तगड़ा डिस्काउंट मिल सकता है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सभी ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। आइए जानते हैं इस SUV की खूबियों और इस पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से।
Mahindra XUV 700 Design
इसके साथ ही महिंद्रा XUV 700 का डिजाइन बहुत ही दमदार और मॉडर्न है। इसका फ्रंट ग्रिल बड़ा और आक्रामक दिखता है, जो इसे एक मस्क्युलर लुक देता है। एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल इसे एक प्रीमियम फील देते हैं। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ और बड़े अलॉय व्हील्स इसके लुक को और भी शानदार बनाते हैं। इस SUV का डिजाइन इसे भारतीय बाजार में एक अलग पहचान दिलाता है।

Mahindra XUV 700 Engine
इसके आलावा इस SUV में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। पहला है 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जो 180 Bhp की पावर और 420 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा ऑप्शन है 2.2 लीटर डीजल इंजन, जो पावर और परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन है। यह SUV 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आती है. जो ड्राइविंग को और भी आसान और मजेदार बनाता है।
Read also: नई Mahindra Thar Roxx लॉन्च, सिर्फ ₹12.99 लाख में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
Mahindra XUV 700 Features
इसके साथ ही महिंद्रा XUV 700 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर मोड, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, और 6 एयरबैग्स जैसी सुविधाएं शामिल किया गया हैं। इसके अलावा एलईडी हेडलाइट्स और पैनोरमिक सनरूफ इसके प्रीमियम लुक को और भी बढ़ाते हैं।
Mahindra XUV 700 Price and Discount Offer
इसके साथ ही महिंद्रा XUV 700 के AX5 और AX3 वेरिएंट पर कंपनी ₹70,000 तक की छूट दे रही है। इस डिस्काउंट का लाभ कोई भी ग्राहक उठा सकता है। जहां तक कीमत की बात है. तो इस SUV की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपए से शुरू होकर 26.04 लाख रुपए तक जाती है।
यदि आप एक प्रीमियम और दमदार SUV की तलाश में हैं. तो Mahindra XUV 700 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.खासकर जब इस पर इतना शानदार डिस्काउंट भी मिल रहा हो।
1 thought on “अब या कभी नहीं! Mahindra XUV 700 पर ₹70,000 तक की बंपर छूट, जल्दी करें!”